Akhilesh Yadav Rally Ballia : अखिलेश यादव को देखने बलिया में उमड़ा जनसैलाब
बलिया में आज अखिलेश की रैली:3 जनसभाएं करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कटरिया, पिंडहरा और नगरा में होगी चुनावी रैली
बलिया जिले की 7 विधानसभा सीटों पर छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा। वहीं आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 जनसभाएं करेंगे। अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर सपा नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बता दें, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव की पहली जनसभा दोपहर सवा 12 बजे फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटरिया (मिडढ़ा-बनरहीं) में होगी। यहां बलिया नगर और फेफना विधाानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे।
जनता इंटर कॉलेज नगरा में होगी जनसभा
वहीं दूसरी जनसभा दोपहर एक बजे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बिगहा मैदान पिंडहरा में होगी। यहां बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता रहेंगे। तीसरी जनसभा जनता इंटर कॉलेज नगरा में दोपहर 2 बजे से होगी। यहां सिकंदरपुर, बल्थिरारोड और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता रहेंगे।
