India vs South Africa 1st ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव ने यह किया पढें
Kuldeep Yadav Cricketer :
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव ने केवल एक विकेट लिया।
कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 4.88 की इकोनॉमी 39 रन देकर एक विकेट लिया।
कुलदीप यादव ने Aiden Markram को क्लीनबोल्ड कर दिया।
इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 249/40 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया है।
खबर के लिखे जाने तक भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए थे।
According to Navbharat Times
Kuldeep Yadav: महीनों बाद टीम इंडिया में आया और 6 गेंद फेंककर छा गया, बल्लेबाज को हिलने तक नहीं दिया
कुलदीप यादव को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। टीम मैनेजमेंट अब उन्हें सिर्फ वनडे मुकाबले ही खिलाता है। जिम्बाब्वे दौरे में उन्होंने तीन वनडे में तीन विकेट चटकाए थे। एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहने के बाद जैसे ही इस खिलाड़ी को मौका मिला, उसे भुनाते ही कमाल कर दिया। कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में एडम माक्ररम को हिलने को चारों खाने चित कर दिया।
दरअसल, टी-20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत की मुख्य टीम वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई जबकि शिखर धवन की अगुवाई में हमारी बेंच स्ट्रेंथ साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज में लोहा ले रही है। बारिश और मैदान गीला होने की वजह से एकाना स्टेडियम में मैच देरी से शुरू हुआ। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अच्छी शुरुआत के बाद प्रोटियाज टीम लड़खड़ा गई।
Absolute Beaut! 🙌 🙌@imkuldeep18 gets Aiden Markram out with a ripper! 👍 👍 #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 6, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/d65WZUUDh2
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/KMajjtsA67
बेहतरीन गेंद और माक्ररम का काम तमाम
15 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन था। क्विंटन डिकॉक मोर्चा संभाले हुए थे तो दूसरी छोर से विकेटों का पतझड़ जारी था। टेम्बा बावुमा को फिर सस्ते में निपटाते ही अगले ओवर की जिम्मेदारी शिखर धवन ने कुलदीप यादव को दी। इधर कुलदीप नए बॉलर थे तो उधर एडम माक्ररम भी क्रीज पर पहली बार पहुंचे थे। पहली गेंद पर सिंगल लेकर डिकॉक ने स्ट्राइक माक्ररम को दी। अब यहां से कुलदीप ने उन्हें अपने जाल में फंसाना शुरू किया। कभी गुगली, कभी फुलर तो कभी लेग स्पिन फेंकी। लगातार चार गेंद में उलझाने के बाद ओवर की आखिरी बॉल पर फिर से लेग स्पिन किया। मगर इस बार लेंथ आगे रखी। चौथे स्टंप से गेंद अंदर की ओर आई। बैट-पैड के बीच थोड़ा सा गैप था। गेंद अंदर घुसी और स्टंप उखाड़ ले गई। वनडे में पिछले 5 एनकाउंटर में यह तीसरा मौका था, जब कुलदीप ने माक्ररम का काम तमाम किया।
ICC ने कहा
Kuldeep Yadav recreates ‘perfect’ delivery from 2019 World Cup
कुलदीप यादव ने 2019 विश्व कप से ‘परफेक्ट’ डिलीवरी को फिर से बनाया
