महेंद्रनाथ यादव : सपा ने बस्ती सदर से जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव को बनाया प्रत्याशी
बस्ती में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव को पार्टी ने बस्ती सदर से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले वह 2017 का चुनाव पार्टी के टिकट पर लड़े थे और दूसरे स्थान पर थे। 46 साल के महेंद्र की शैक्षणिक योग्यता एमएससी मैथ है। इनके पिता स्व श्याम चंद यादव कृषि विभाग में नौकरी करते थे। इनका व्यवसाय कृषि और ठेकेदारी है।
दो बार जीत चुके हैं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
वह वर्ष 2000 में सपा से जुड़े और तब से राजनीति में सक्रिय हैं। वह पहला चुनाव जिलापंचायत सदस्य का लड़े और जीत गए। लगातार दस साल तक वो जिला पंचायत सदस्य रहे। वह छह साल तक युवजन सभा और चार साल लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2019 में वो जिले की कमेटी के अध्यक्ष बन गए,तब से लगातार सांठनिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।
बसपा से सपा में आये राजेंद्र प्रसाद चौधरी पर भी पार्टी ने लगाया दांव
पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी को समाजवादी पार्टी ने रुधौली से अपना प्रत्याशी बनाया है। 61 साल के राजेंद्र चौधरी की शैक्षिक योग्यता एम ए, बीएड, एलएलबी है। इनकी आय का स्रोत, पेंशन,कृषि, हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज है।
2006 में बसपा से शुरू की थी राजनीति
चौधरी ने वर्ष 2006 में बसपा से राजनीति शुरू की। 2007 के चुनाव में वो बसपा के टिकट पर रुधौली( तब रामनगर ) से विधायक बन गए। वर्ष 2012 और 2017 का चुनाव वो रुधौली विधान सभा से बसपा के ही टिकट पर लड़े और लेकिन एक बार कांग्रेस से और दूसरी बार भाजपा से हार गए। जनवरी 2019 में वह बसपा छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए। सपा के टिकट पर वो पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
