Ramayani Rai (Yadav) Bihar Topper : रामायणी रॉय (यादव) ने मैट्रिक परीक्षा में 487 अंकों के साथ बनीं बिहार टॉपर
Bihar Board 10th Result 2022: औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय न्यू एरिया मुहल्ले के निवासी रामायणी रॉय ने मैट्रिक परीक्षा में 487 अंक लाकर बिहार टॉपर बनी है। बिहार टॉपर बनकर रामायणी ने गोह समेत पूरे जिले का नाम रौशन की है। Ramayani Rai (Yadav) Bihar Topper
रामायणी पटेल हाई स्कूल दाउदनगर से मैट्रिक की परीक्षा दी और पूरे जिले का नाम रोशन किया। पिता डॉ. जितेंद्र कुमार भोला भेटनरी डॉक्टर हैं जो बोधगया में पोस्टेड हैं जबकि मां किरण कुमारी गोह गांधी स्मारक इंटर स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। दादा राम अयोध्या यादव समाजवादी नेता रहे हैं तथा कई बार राजद एवं सपा के टिकट से गोह विधान सभा चुनाव लड़े हैं। दादी पन्ना कुमारी मध्य विद्यालय गोह से प्रधानाध्यापिका के पद से रिटायर की हैं। Ramayani Rai (Yadav) Bihar Topper
रामायणी प्रखंड मुख्यालय के केबीएम क्लासेज में कोचिंग किया। निदेशक कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार ने बताया कि उनके कोचिंग से 20 मैट्रिक के स्टूडेंट्स में से 17 स्टूडेंट्स का अंक 90 फीसदी से अधिक है। तीसरा टॉपर प्रज्ञा कुमारी जो गोह थाने के बाजार वर्मा गांव के रहने वाली है। प्रज्ञा 485 अंक लाकर बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिता सुनील कुमार साधारण किसान है जबकि मां संगीता कुमारी गृहिणी है। बाजार वर्मा उत्क्रमित माध्यमिक परीक्षा दी है। गोह के तृप्ति राज ने 479 अंक लाकर पूरे बिहार में 9 वां स्थान लाई है। पिता राजीव कुमार विद्यार्थी हसामपुर पैक्स के अध्यक्ष हैं तथा माता साधना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है। बिहार स्तर पर गोह के तीन तीन बेटियों को एक साथ टॉपर बनने से कई समाजसेवियो ,राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षविदों ने बधाई दिया है। Ramayani Rai (Yadav) Bihar Topper
गोह निवासी डॉ भोला यादव की पुत्री रामायणी राय ने मैट्रिक परीक्षा में बिहार टॉपर बनी है, रामायणी को 500 में 487 नम्बर मिला है।
— यदुवंशी साम्राज्य (@ydv_samrajya) March 31, 2022
रामायणी राय को बहुत बहुत बधाई।
जय श्री कृष्ण ।। 🙏#yaduvanshi_samrajya #BiharBoardResult pic.twitter.com/Iuc3Ai3pp2
मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक ली गयी थी। परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
