UP Samajwadi Bijli Sahyog Yojana 2022 Online Application/ Registration Form is now available to fill on the offiicial website @samajwadiparty.in. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा (समाजवादी पार्टी) के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी बिजली सहयोग योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण आमंत्रित किये है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही योजना के अंतर्गत ऑफलाइन नाम दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का नाम लिखेंगे।
प्रदेश के जिन नागरिकों के पास बिजली का बिल है, वही नाम लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं, उन्हें राशन कार्ड के अनुसार अपना नाम लिखाना होगा। अखिलेश यादव मुफ्त बिजली योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए कृपया आगे पढ़ना जारी रखें।
समाजवादी बिजली सहयोग योजना 2022 क्या है?
जैसे की आपको विदित होगा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में आगमी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सभी पार्टी अपने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणा कर रहे हैं। यूपी के चुनावी समीकरण को देखते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “नाम लिखाएं 300 यूनिट फ्री बिजली पाएं” अभियान शुरू किया है और इसका नाम Samajwadi Bijli Sahyog Yojana रखा गया है।
इस योजना के तहत वह सभी नागरिक अपना नाम ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखवा सकते हैं जो लोग मुफ्त बिजली पाना चाहते हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश में घर-घर जाकर नाम लिखे जायेंगे। साथ ही आप समाजवादी पार्टी की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरकर भी अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। यहाँ हम आपको UP Samajwadi Bijli Sahyog Yojana 2022 Registration की पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे हैं।
Samajwadi Bijli Sahyog Yojana 2022 UP – Overview
योजना का नाम | समाजवादी बिजली सहयोग योजना २०२२ |
राज्य | उत्तर प्रदेश (उप्र) |
लॉन्च की गयी | सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा |
मुख्य लाभ | 300 यूनिट तक फ्री बिजली |
लाभार्थी | राज्य के सभी गरीब नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.samajwadiparty.in |
Objective of UP Samajwadi Bijli Sahyog Yojana
समाजवादी बिजली सहयोग योजना का ऐलान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव २०२२ से ठीक पहले किया है। इस बिजली सहायता योजना का मुख्य उदेश्य राज्य की जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। योजना के तहत राज्य के गरीब लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आप समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी समाजवादी बिजली सहयोग योजना का ऑफलाइन फॉर्म भरवाएंगे।
उप्र समाजवादी बिजली सहयोग योजना 2022 में आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको UP Samajwadi Bijli Sahyog Yojana 2022 के तहत अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें।
- सबसे पहले आपको समाजवादी पार्टी (SP) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.samajwadiparty.in/ or https://samajwadipartyschemes.in/vidyut पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको “समाजवादी बिजली सहयोग योजना – उत्तर प्रदेश वासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात आपके सामने तीन विकल्प – समाजवादी बिजली सहयोग योजना, समाजवादी लैपटॉप वितरण, व दान करें खुलेगा।
- आपको इनमें से सम्बंधित योजना का फॉर्म भरे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यह फॉर्म आपको अंग्रेजी में ही भरना होगा। पंजीकरण फॉर्म में आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:
- नाम (Name)
- विधान सभा (Vidhansabha)
- शिक्षा (Education)
- फ़ोन नंबर (Mobile Number)
- परिवार के सदस्य (Family Members)
- वर्तमान विद्युत बिल लगभग (रुपये में)
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपका Samajwadi Bijli Sahyog Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
